फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SSP, 666 infected in state including senior KAS, nine killed

एसएसपी, वरिष्ठ केएएस समेत प्रदेश में 666 संक्रमित, नौ की मौत

विज्ञापन
SSP, 666 infected in state including senior KAS, nine killed
लॉकडाउन के कारण रविवार को रघुनाथ बजार में पसरा सन्नाटा। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू/राजोरी। राजोरी के एसएसपी, वरिष्ठ केएएस अधिकारी समेत प्रदेश में रविवार को 666 नए संक्रमित मामले आए। इसमें जम्मू संभाग में 126 और कश्मीर में 540 केस दर्ज किए गए। इसके साथ ही जम्मू में 2 और कश्मीर में सात और मौतें हुईं। 434 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में जम्मू संभाग से 109 और कश्मीर संभाग के 325 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

राजोरी के एडीसी ठाकुर शेर सिंह ने बताया कि एसएसपी चंदन कोहली समेत एक केएएस अधिकारी और 12 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राजोरी के दरहाल निवासी केएएस अधिकारी जम्मू में नियुक्त है। एसएसपी ने खुद को कोरोना पॉजिटिव पाने के बाद ऐसे सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है जो कुछ दिन से लगातार उनके संपर्क में थे। वहीं जम्मू जिले में वीकेंड लॉकडाउन से भी मामलों की रफ्तार मंद नहीं पड़ी है। रविवार को जम्मू जिले में 60 केस आए। कठुआ में 12, उधमपुर में सात, रामबन में दो, सांबा में 15, डोडा में दो, पुंछ में नौ, रियासी में सात मामले सामने आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 258, बारामुला में 34, पुलवामा में 37, बडगाम में 40, अनंतनाग में 47, कुलगाम में 27, शोपियां में तीन, कुपवाड़ा में 34, बांदीपोरा में 27 और गांदरबल में 33 मामले सामने आए हैैं। नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32647 पर पहुंच गई हैं। हालांकि, 24832 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामलों की संख्या 7198 है। जम्मू संभाग में 1471 और कश्मीर संभाग में 5727 एक्टिव केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 617 पर पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 868594 टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed