फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sroar toll plaza

Jammu News: अनशन पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी, जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
Sroar toll plaza
- युवा राजपूत सभा ने कहा - जब तक इंसाफ नहीं मिलता संघर्ष जारी रखेंगे
विज्ञापन


- सरकार को सरोल टोल प्लाजा बंद करना ही होगा



संवाद न्यूज एजेंसी



सांबा। सरोर टोल प्लाजा के विरोध में कस्बे के मुख्य चौक पर डोगरा एकता मंच का आठ दिनों से अनशन जारी है। सोमवार रात को अनशन पर बैठे युवा राजपूत सभा के सदस्य लक्की सिंह की हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल ले भर्ती करवाया गया, लेकिन युवक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे मंगलवार को जम्मू रेफर कर दिया गया। टोल प्लाजा के खिलाफ मंगलवार को भी जिले भर में प्रदर्शन हुए। पहाड़ी कस्बा सुंब में भी लोगों ने टोल बंद करने के लिए प्रर्दशन किया।

इन विरोध प्रदर्शनों से अनशन पर बैठे सदस्यों के हौसले को मजबूती मिल रही है। उनका कहना है कि जब तक टोल टैक्स बंद नहीं किया जाता, अनशन जारी रहेगा। पार्षद राज सिंह, पार्षद नरेंद्र सिंह, जम्मू बेस्ट असेंबली मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने भी सांबा के मुख्य चौक पर पहुंचकर अनशन पर बैठे सदस्यों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि डोगरा अपना हक लेना जानते हैं। एलजी शासन उनके धैर्य की परीक्षा न लें। सभा के सदस्य लक्की सिंह ने कहा कि उनके साथी अनशन पर डटे हुए हैं, जब तक मांग पूरी नहीं की जाती अनशन नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और एलजी प्रशासन से मांग की कि टोल प्लाजा बंद कर प्रदेश की जनता के साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन

---------
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम को लोगों ने बताई समस्याएं
सांबा। टोल प्लाजा बंद करवाने के लिए जम्मू संभाग में हो रहे प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने सांबा जिले का दौरा किया। तरनाह नाले पर पुल का जायजा लेने के बाद टीम सरोर पहुंची। यहां लोगो ने खरी-खोटी सुनाई और समस्याएं बताईं। लोगों के अनुसार टीम के आने पर रातोंरात मार्ग पर तारकोल का काम शुरू कर दिया गया टीम के सदस्यों ने कहा कि हम लोग केंद्रीय परिवहन मंत्री के निर्देश पर जहां आए हैं, टोल प्लाजा के बारे में कुछ नहीं बता सकते, उन्हें रिपोर्ट मंत्री को सौंपनी है। लोगों ने समस्या बताई कि मार्ग पर पानी तक का छिड़काव नहीं किया जाता, धूल उड़ती है, एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है। मौके पर डीसी अभिषेक शर्मा, एएसपी सुरिंद्र चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed