{"_id":"68d84fabd10c9de57d0522e2","slug":"srinagar-wullar-half-marathon-tshirt-launch-srinagar-news-c-10-lko1027-724399-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वुलर हाफ मैराथन 2.0 की टी-शर्ट का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वुलर हाफ मैराथन 2.0 की टी-शर्ट का किया अनावरण
विज्ञापन
मुलर मैराथन की टीशर्ट को लॉन्च करते अधिकारी। स्रोत बीएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कश्मीर फ्रंटियर की ओर से आयोजित की जाने वाली वुलर हाफ मैराथन 2.0 की टी-शर्ट का शनिवार को हुमहामा स्थित कश्मीर फ्रंटियर मुख्यालय में अनावरण किया गया।
बीएसएफ अपनी पर्यावरण संरक्षण पहल के तहत 12 अक्तूबर 2025 को ''सेव वुलर रन विद बॉर्डरमैन'' मैराथन का आयोजन करेगा। बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के आईजी अशोक यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना, स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाना और युवाओं को सकारात्मक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
मैराथन के टी-शर्ट अनावरण समारोह के दौरान एडीजी मुख्यालय, विशेष महानिदेशक (डब्ल्यूसी) चंडीगढ़ सतीश एस खंडारे, आईजी एसटीसी कश्मीर सोलोमन मिंज, आईजी, बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर अशोक यादव और आईजी बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर शशांक आनंद सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। इस अवसर पर आईजी अशोक यादव ने कहा कि वुलर हाफ मैराथन 2.0 का उद्देश्य कश्मीर के पर्यावरणीय मुकुट विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक वुलर झील की रक्षा करना है।
विज्ञापन
यह आयोजन ''सेव वुलर रन विद बॉर्डरमैन'' के लोगो के तहत घाटी में पर्यावरण जागरूकता, खेल भावना और पर्यटन को बढ़ावा देता है। इस हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और हम उम्मीद करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग लें और इस आयोजन को एक सफल आयोजन बनाएं।
मैराथन के मुख्य आकर्षण :
- मैराथन में तीन प्रकार की दौड़ें होंगी : 5 किमी, 10 किमी और 21.1 किमी जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए हैं।
- देश भर से विशेष रूप से कश्मीर घाटी से लगभग 3000 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।
- इस आयोजन के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है।
- इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की खेलो इंडिया योजना के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में आगे के प्रशिक्षण और भागीदारी के लिए प्रायोजित करना है।