Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Wetlands, Kashmir, Migratory visitors Birds, Arrived

Jammu News: कश्मीर के वेटलैंड्स में पहुंचे विदेशी मेहमान, जल्द होगी गणना

विज्ञापन
Srinagar, Wetlands, Kashmir, Migratory visitors Birds, Arrived
श्रीनगर की डल झील में प्रवासी पक्षी। अमर उजाला
- पिछली बार आए थे 12 लाख से अधिक प्रवासी पक्षी, सर्दियों की दस्तक के साथ होकरसर और वुलर झील में बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन

- वन्यजीव विभाग ने तैयार किए अनुकूल आवास, अवैध शिकार रोकने के लिए कड़ी निगरानी

अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शीतकालीन प्रवास के मौसम की शुरुआत के साथ ही विभिन्न देशों से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। घाटी की प्रसिद्ध झीलों और आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) में एक बार फिर रौनक लौट आई है।
वन्यजीव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होकरसर, वुलर, शालबुग, हाइगम और मीरगुंड सहित घाटी के कई प्रमुख वेटलैंंड में प्रवासी पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आने वाले हफ्तों में इनकी संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। विभाग जल्द ही कश्मीर के विभिन्न वेटलैंड में इन पक्षियों के आगमन और उनकी सटीक आबादी का आकलन करने के लिए एक व्यापक गणना आयोजित करेगा, जिससे घाटी में आने वाली प्रजातियों की संख्या निर्धारित करने और विभिन्न आवासों में उनके वितरण की निगरानी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विश्व प्रसिद्ध डल झील में भी सुबह के समय कई प्रवासी पक्षी तैरते दिखाए देते हैं। पर्यटक इन पक्षियों की एक झलक देखने के लिए सुबह झील के किनारे आते हैं और फोटोग्राफी भी करते हैं। दुबई से आए श्रेयांश द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने सुबह के समय झील के ऊपर हलकी धुंध देखी और साथ ही पक्षियों का झुंड तैरते हुए दिखाई दिए जिन्हें और करीब से देखने के लिए वह झील के किनारे पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते है इसलिए उन्होंने इन्हें अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। द्विवेदी ने कहा कि कश्मीर सही में फोतोग्रफेर्स पैराडाइस है जो हर मौसम में एक अलग ही अनुभव देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल साइबेरिया, मध्य एशिया, चीन और यूरोप के कुछ हिस्सों जैसे अत्यधिक ठंडे क्षेत्रों से लाखों पक्षी हजारों किलोमीटर का लंबा सफर तय करके कश्मीर की अपेक्षाकृत हल्की जलवायु में सर्दियां बिताने आते हैं। वन्यजीव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले शीतकालीन सीजन में हुई वार्षिक पक्षी गणना के दौरान कश्मीर के विभिन्न वेटलैंड्स में 12 लाख से अधिक (लगभग 12.27 लाख) प्रवासी पक्षी दर्ज किए गए थे।
पिछले साल सबसे अधिक पक्षी वेटलैंड्स की रानी कहे जाने वाले होकरसर और एशिया की मीठे पानी की सबसे बड़ी झीलों में शुमार वुलर झील में पहुंचे थे। अनुकूल जल स्तर, भोजन की प्रचुर उपलब्धता और शिकार के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के कारण पिछले कुछ वर्षों में इन मेहमान पक्षियों की संख्या में लगातार सकारात्मक वृद्धि देखी गई है।
कश्मीर की ये आर्द्रभूमियां इन विदेशी मेहमानों के लिए भोजन और विश्राम का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र हैं, जहां ये पक्षी दिन और रात के समय भोजन की तलाश में एक जलाशय से दूसरे जलाशय में विचरण करते रहते हैं। सर्दियों के दौरान कश्मीर की झीलों में जो प्रमुख प्रजातियां देखी जाती हैं, उनमें मॉलार्ड, पिनटेल, कॉमन और गार्गेनी टील, कॉमन व रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, गडवाल, विजियन, नॉर्दर्न शॉवलर और टफ्टेड डक जैसी बतख की दुर्लभ प्रजातियां शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेलैग गूज यानी कलहंस, यूरेशियन कूट, कॉर्मोरेंट (जलकाग) और विभिन्न प्रकार के बगुले भी बड़ी संख्या में यहां डेरा डालते हैं।

वन्यजीव विभाग ने किए विशेष प्रबंधन उपाय
इन मेहमान पक्षियों के सुरक्षित प्रवास और अनुकूल आवास को बनाए रखने के लिए वन्यजीव विभाग ने कई वेटलैंड रिजर्व में विशेष प्रबंधन उपाय किए हैं जिनमें जलाशयों में उचित जल स्तर बनाए रखना, पानी के चैनलों में सुधार करना और पक्षियों के भोजन व सहज आवाजाही की सुविधा के लिए विशेष तालाब बनाना शामिल है। हालांकि, अधिकारियों ने संरक्षित वेटलैंड क्षेत्रों से बाहर स्थित जलाशयों में अवैध शिकार को लेकर चिंता भी जताई है। इस समस्या से निपटने और प्रवासी पक्षियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष फील्ड स्टाफ की तैनाती की है। घाटी में प्रवासी पक्षियों का यह वार्षिक आगमन कश्मीर की आर्द्रभूमियों के पारिस्थितिक महत्व का एक बड़ा संकेतक है और आगामी गणना से इनके आवासों की स्थिति का और भी स्पष्ट चित्र सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed