{"_id":"6aff5fa23736b9488708e749","slug":"srinagar-99-driving-licenses-suspended-pulwama-for-traffic-rule-violations-reasi-news-c-264-1-sr31001-118622-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलवामा में 99 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलवामा में 99 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
श्रीनगर। मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघन के आरोप में 99 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित कर दिए हैं।
अधिकारियों ने वीरवार को बताया कि सड़क सुरक्षा में सुधार लाने और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एमवीडी के दस्तों और यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त प्रवर्तन अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त जांच के दौरान इन वाहन चालकों को सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी करते हुए पैदल चलने वालों और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में डालते पाया गया।
इन उल्लंघन में बिना हेलमेट दोपहिया चलाना, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना, लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाना, शराब या नशीले पदार्थों के सेवन कर ड्राइविंग करना, रेड लाइट जंप करना, खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना, ओवरलोडिंग, अनधिकृत रूप से व्यावसायिक वाहन चलाना और ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना शामिल है। इसके अलावा, बिना वैध पंजीकरण, फिटनेस प्रमाण पत्र या बीमा दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
एक अन्य अलग कार्रवाई में, विभाग ने बडगाम जिला पुलिस के कहने पर एक अन्य व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया है, जो स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक अपराध में संलिप्त पाया गया था। एमवीडी ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने और अपने वाहनों के दस्तावेजों को वैध व अद्यतन रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में जिले के प्रमुख मार्गों और मुख्य सड़कों पर जांच अभियान को और तेज किया जाएगा। संवाद