{"_id":"6a20883ab5214c7777040d88","slug":"srinagar-two-arrested-drug-seized-pulwama-reasi-news-c-10-1-agr1010-928686-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलवामा में 48.5 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलवामा में 48.5 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। पुलवामा पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियों को बुधवार को 48.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार लस्सीपोरा स्थित सिडको क्षेत्र में नाका जांच के दौरान पुलिस पोस्ट लस्सीपोरा की टीम ने एक कार को रोका। वाहन को मुगलपोरा चेराथ, पुलवामा निवासी इश्फाक मजीद वानी चला रहा था जबकि उसके साथ न्यूवा पुलवामा के लूसवानी निवासी रियाज अहमद वानी सवार था।
तलाशी के दौरान इश्फाक मजीद वानी के कब्जे से करीब 17.5 ग्राम और रियाज अहमद वानी के कब्जे से 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस प्रकार कुल 48.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया।
इस संबंध में थाना लिटर में एफआईआर दर्ज की गई है।