फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Tarik Hamee Kara, Congress State President, Campaign Start

Jammu News: कर्रा ने ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में की घर-घर दस्तक की शुरुआत

विज्ञापन
Srinagar, Tarik Hamee Kara, Congress State President, Campaign Start
घर-घर दस्तक अ​भियान शुरू करते तारिक हमीद कर्रा। संवाद
श्रीनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने मंगलवार को श्रीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में घर-घर दस्तक, हर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर-घर दस्तक, हर-घर दस्तक सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की कांग्रेस पार्टी की प्रबल इच्छा का प्रतीक है। इस आंदोलन के तहत जिला अध्यक्ष, खासकर ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉकों और पंचायतों के हर घर तक पहुंचेंगे और जम्मू-कश्मीर के खोए हुए सम्मान और गरिमा को वापस लाने के अपने (कांग्रेस) प्रयासों में उनका पूरा सहयोग मांगेंगे। कांग्रेस पार्टी राज्य के दर्जे की लड़ाई को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ नेता बशीर अहमद मगरे, समन्वयक विधायक निजामुद्दीन भट, विधायक इरफान हफीज लोन, विधायक अब्दुल रहीम राथर, अब्दुल गनी खान, निसार अहमद मंडू, महिला अध्यक्ष शमीमा रैना, जीएसओ आबिद कश्मीर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ घर-घर दस्तक, हर-घर दस्तक पुस्तिका का विमोचन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed