{"_id":"69221c787aa9e590c302048d","slug":"srinagar-special-lok-adalat-704-cases-solved-srinagar-news-c-10-lko1027-768871-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आपराधिक समझौता योग्य मामलों पर लगाई विशेष लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आपराधिक समझौता योग्य मामलों पर लगाई विशेष लोक अदालत
विज्ञापन
बांदीपोरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को जिला न्यायालय बांदीपोरा और जिले की सभी मुंसिफ अदालतों में केवल आपराधिक समझौता योग्य मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया।
यह विशेष लोक अदालत न्यायमूर्ति अरुण पल्ली, मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय तथा न्यायमूर्ति संजीव कुमार, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
त्वरित एवं मैत्रीपूर्ण निपटारे के लिए तीन पीठों का गठन किया गया था। इन पीठों के समक्ष कुल 814 आपराधिक समझौता योग्य मामले रखे गए जिनमें से 704 मामले मैत्रीपूर्ण ढंग से निपटा दिए गए तथा समझौता राशि के रूप में कुल 19,71,187 रुपये की वसूली की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदीपोरा ने सभी हितधारकों न्यायिक अधिकारियों, पीठ सदस्यों, अभियोजन पक्ष, बार, कोर्ट स्टाफ को इस विशेष लोक अदालत के सफल संचालन में दिए गए सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। संवाद