फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Senior Journalist, Tariq Bhat, Died Due to Heart Attack

Jammu News: वरिष्ठ पत्रकार तारिक भट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

विज्ञापन
Srinagar, Senior Journalist, Tariq Bhat, Died Due to Heart Attack
वरिष्ठ पत्रकार तारिक भट। फाइल फोटो - फोटो : दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। वरिष्ठ पत्रकार तारिक भट का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से सुबह 7:30 बजे निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। अपने आवास पर सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बाद में भट को शहर के डलगेट इलाके में उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भट के निधन पर पूरे मीडिया समुदाय ने शोक व्यक्त किया। उनका जनाजा श्रीनगर के चोटा बाजार कनिकदल में पढ़ा गया जिसमें काफी संख्या में मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। बता दें कि भट पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति थे जो अपनी लगन, निष्ठा और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। जम्मू-कश्मीर के मीडिया जगत में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उनका निधन पत्रकारिता जगत और उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से जानने वाले सभी लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन




जेकेएनसी, पीडीपी सहित अन्य दलों ने शोक व्यक्त किया


जम्मू-कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक दलों ने पत्रकार तारिक भट के निधन पर शोक व्यक्त किया। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने भी एक्स पर किए पोस्ट में उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना निदेशक और डीआईपीआर कर्मचारियों ने दुख जताया
सूचना विभाग के निदेशक नीतीश राजोरा और सूचना विभाग कश्मीर के जॉइंट डायरेक्टर सैयद शाहनवाज बुखारी सहित डीआईपीआर के कर्मचारियों ने भी पत्रकार तारिक अहमद भट की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस बीच जेडी सूचना विभाग कश्मीर सैयद शाहनवाज बुखारी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


तारिक जम्मू-कश्मीर के सबसे सम्मानित पत्रकारों में से एक थे: मीरवाइज

मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने भी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार तारिक अहमद भट के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूं। तारिक जम्मू-कश्मीर के सबसे सम्मानित पत्रकारों में से एक थे जो अपनी ईमानदारी और सच्ची रिपोर्टिंग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed