फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, rojgar mela

Jammu News: राज्य मंत्री ने कश्मीर में 24 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
srinagar, rojgar mela
बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर मुख्यालय में हुआ रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन हुमहामा स्थित बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर मुख्यालय में हुआ। इसमें राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास और आयुष डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई मुख्य अतिथि थे, जिन्होंंने 24 नए भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया।

इनमें जम्मू-कश्मीर के 19 और पांच अन्य राज्यों के युवा शामिल थे जो सीएपीएफ, केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर, डाक विभाग और आयकर विभाग जैसी विभिन्न संस्थाओं में सेवाएं देंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड से युवाओं को संबोधित किया और बधाई दी। राज्यमंत्री ने भर्ती एजेंसियों के माध्यम से मिशन मोड में स्वीकृत पदों के लिए रिक्तियों को भरकर भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और समाज का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में रोजगार मेला एक महत्वपूर्ण कदम है। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने उन्हें कश्मीर फ्रंटियर के तहत सीमा की संवेदनशीलता के बारे में बताया। साथ ही बताया कि बीएसएफ सेना, सीएपीएफ और नागरिक प्राधिकारियों की सहायता करने में एलओसी पर चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपट रही है। इसके अलावा आईजी बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर ने क्षेत्र में समग्र विकास और सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए नागरिक समाज की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed