{"_id":"638e251248c953409c0743f5","slug":"srinagar-remained-cold-since-gulmarg-chances-of-rain-and-snowfall-in-jammu-and-kashmir-on-december-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: गुलमर्ग से ही ठंड रहा श्रीनगर, नौ दिसंबर को जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: गुलमर्ग से ही ठंड रहा श्रीनगर, नौ दिसंबर को जम्मू कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार
Mon, 05 Dec 2022 10:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:37 PM IST
सार
लेह और कारगिल में भी शरीर जमा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर लगातार गुलमर्ग से ठंडा चल रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड बढ़ने के साथ धुंध छाने लगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर में शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी श्रीनगर में रविवार की रात न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सर्द रात बीती है। घाटी के सभी हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 1 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
लेह और कारगिल में भी शरीर जमा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर लगातार गुलमर्ग से ठंडा चल रहा है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, काजीकुंड में माइनस 3.4, पहलगाम में माइनस 4.4, कुपवाड़ा में माइनस 2.7, कोकरनाग में माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह और रात्रि में ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
दिन का तापमान 23.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, बटोत में 3.3, कटड़ा में 8.2 और भद्रवाह में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 और कारगिल में माइनस 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।