{"_id":"68f154e5d7780ff98f015389","slug":"srinagar-ranji-trophy-mumbai-make-386-run-jammu-kashmir-lose-7-wickets-srinagar-news-c-10-lko1027-740267-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुंबई ने बनाए 386 रन, जम्मू-कश्मीर \nकी टीम ने 273 पर गंवाए सात विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुंबई ने बनाए 386 रन, जम्मू-कश्मीर की टीम ने 273 पर गंवाए सात विकेट
विज्ञापन
रणजी ट्राॅफी के मैच के दाैरान शाॅट लगाता बल्लेबाज। संवाद
- शेर-ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले रणजी मैच के दूसरे दिन पारस डोगरा ने ठोका शतक
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। श्रीनगर के शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जा रहा है। पहले दिन टॉस जीतकर जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दूसरे दिन दोपहर तक मुंबई की टीम 386 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 273 रन बना लिए थे। शतक बनाकर पारस डोगरा क्रीज पर मौजूद हैं।
मुंबई ने बुधवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए थे। शम्स मुलानी 79 रन और आकाश आनंद 15 रन के साथ क्रीज पर थे। वीरवार को खेल शुरू हुआ तो पहले सत्र में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने तीन विकेट झटक लिए। पहले सत्र का खेल समाप्त होने पर मुंबई का स्कोर 8 विकेट पर 384 रन था। दूसरा सत्र शुरू होते ही 10 गेंदों में महज दो रन देकर जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने बाकी के दो विकेट भी ले लिए। इस तरह मुबंई की टीम 101.4 ओवर में 386 रन ही बना सकी।
जम्मू-कश्मीर के शुरुआती बल्लेबाज शुभम खजूरिया शून्य और मुसैफ एजाज महज एक बनाकर आउट हो गए। दो रन पर दो विकेट खाेने के बाद बल्लेबाज थोड़ा संभले लेकिन 32 रन के स्कोर पर टीम ने अपना तीसरा बल्लेबाज कामरान इकबाल (23 रन) खो दिया। कप्तान पारस डोगरा ने एक ओर से क्रीज को संभाला और टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। उनकी अब्दुल समद (44 रन) और आबिद मुश्ताक (40 रन) के साथ थोड़ी साझेदारी चली। इसके अलावा दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। वीरवार को खेल समाप्ति पर जम्मू-कश्मीर का स्कोर सात विकेट पर 273 रन था। कप्तान 112 रन बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं। उनके साथ क्रीज पर 15 रन के स्कोर पर आकिब नबी डार हैं।
विज्ञापन
-- -- --
टीमों में ये खिलाड़ी
जम्मू-कश्मीर (प्लेइंग इलेवन) : पारस डोगरा (कप्तान), शुभम खजूरिया, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), औकिब नबी डार, अब्दुल समद, क़मरान इकबाल, आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह चड़क, मुसैफ अजाज, उमर नजीर मीर, साहिल लोत्रा।
मुंबई (प्लेइंग इलेवन): सरफराज खान, आयुष म्हात्रे, अजिंक्य रहाणे, मुशीर खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), इरफान उमैर, तुषार देशपांडे