फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Police Organised Programme, Operation Pathshala

Jammu News: एसएसपी ने ऑपरेशन पाठशाला के तहत विद्यार्थियों से की बातचीत

विज्ञापन
Srinagar, Police Organised Programme, Operation Pathshala
गांदरबल। एसएसपी खलील अहमद पोसवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन पाठशाला के अंतर्गत शनिवार को दारुल-उलूम के छात्रों और स्टाफ के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

इसमें सत्र के दौरान एसएसपी ने शांति और प्रगतिशील समाज के निर्माण में शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सामुदायिक भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने, राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। एसएसपी ने छात्रों को विभिन्न हानिकारक प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को गलत रास्ते पर न चलने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं छात्रों ने भी पुलिस अधिकारियों से शिक्षा, कॅरिअर, नए कानून के बारे में जानकारी हासिल की और सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाए जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से उन्हें उत्तर दिया। वहीं एसएसपी ने युवाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने, पुलिस व लोगों में संबंधों को मजबूत करने और विश्वास बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed