फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Music Programme, World Tourist day, Gulmarg

Jammu News: पर्यटन विभाग ने पहलगाम और गुलमर्ग में करवाया संगीत समारोह

विज्ञापन
Srinagar, Music Programme, World Tourist day, Gulmarg
- साइकिल रैली और चित्रकला प्रतियोगिता के साथ मनाया विश्व पर्यटन दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता और संगीत समारोहों के साथ कश्मीर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए घाटी में विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए।
जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक राजा याकूब ने बताया कि पहलगाम और गुलमर्ग में संगीत समारोह आयोजित करने का मकसद पर्यटकों को यहां के सामान्य हालात के बारे में बताना था। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर हमने कश्मीर भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

पहलगाम में हमने स्कूली बच्चों के बीच एक साइकिल रैली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके अलावा पहलगाम में एक विशाल संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया। इसी तरह गुलमर्ग में भी एक संगीत समारोह का आयोजन किया गया। हमारा उद्देश्य पूरे देश और पूरे क्षेत्र में खासकर पहलगाम की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सकारात्मकता लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्रालय ने भी पर्यटन और सतत परिवर्तन थीम के साथ विश्व पर्यटन दिवस मनाया जिसमें सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और नागरिक समाज के हितधारकों को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम में नीति आयोग की उपाध्यक्ष सुमन बेरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

पर्यटन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने समारोह की अध्यक्षता की जबकि पर्यटन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed