ISIS को सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं श्रीनगर और मुंबई के युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार भले ही यह दावा कर रही हो कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का देश के युवाओं पर असर ना के बराबर है, लेकिन सच्चाई इसके उलट है हाल ही में एक सर्वे बेहद चौकाने वाले आंकड़े सामने आए है।
सर्वें में कहा गया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस में दिलचस्पी लेने वाले शहरों में श्रीनगर और मुम्बई उन टॉप पांच शहरों में शामिल है, जहां के युवा इंटरनेट के जरिए इस संगठन के बारे में सबसे ज्यदा जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं।
आईएसआईएस के जुड़ी सामाग्री देखने के लिए राज्यों में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से आ रहा है। वहीं, मुंबई ऐसा पांचवां शहर है जहां से ISIS का कंटेंट सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले राज्य
1 जम्मू-कश्मीर
2 असम
3 यूपी
4 महाराष्ट्र
5 पश्चिम बंगाल
आईएस का जादू 18 से 30 साल के युवाओं पर
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, एक खुफिया एजेंसी के नेशनल सर्वे में कहा गया है कि आईएसआईएस से जुड़ी जानकारी देखने के लिए सबसे ज्यादा ट्रैफिक बड़े शहरों से नहीं, बल्कि यूपी के उन्नाव और महाराष्ट्र के चिंचवड़ जैसे दूरजराज और छोटे कस्बों से भी आ रहा है। इसके आलावा इस लिस्ट में आईटी शहर बेंगलुरू और हैदराबाद के साथ गुवाहाटी भी शामिल है।
इस सर्वे की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जानकारी यह है कि आईएस का जादू 18 से 30 साल के युवाओं पर सबसे देखा जा रहा है। सर्वे के आंकड़े के बाद आईएसआईएस से निपटने के मुद्दे पर इस महीने हुई 12 राज्यों के चीफ सेक्रेटरीज और डीजीपी की मीटिंग भी की जा चुकी है।
यह मीटिंग गृह मंत्रालय ने बुलाई थी। सोशल मीडिया पर चल रहा सामाग्री से आईएसआईएस का जम्मू-कश्मीर में काफी तेजी से उभरा है। बीते कुछ महीने से लगातार श्रीनगर में आईएसआईएस के झंडे लहराए जा चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले सात जुमे से नमाज के बाद श्रीनगर में पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंड़े लहराए गए हैं।
सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहर
1 श्रीनगर
2 गुवाहाटी
3 चिंचवड़
4 हावड़ा
5 मुंबई
6 उन्नाव