{"_id":"6518858e47164c43cd010864","slug":"srinagar-lg-ki-mulakat-administration-srinagar-news-c-10-jam1008-213067-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन, विभाग फाइलों में काम करने की प्रवृत्ति छोड़ें, समन्वय से हल हों शिकायतें : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन, विभाग फाइलों में काम करने की प्रवृत्ति छोड़ें, समन्वय से हल हों शिकायतें : एलजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलजी की मुलाकात में उप राज्यपाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन और विभागों फाइलों में काम करने की प्रवृत्ति छोड़ें और समन्वय से लोगों की शिकायतें हल करने के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाएं। यह निर्देश उन्होंने शनिवार को एलजी की मुलाकात-लाइव लोक शिकायत सुनवाई के दौरान दिए। इस दौरान लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतों पर अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए।
उप राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। जेकेआईजीआरएएमएस पर कुल निपटान दर 97 फीसदी हो गई है, जो लोगों के संस्थागत विश्वास में वृद्धि को रेखांकित करती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमें केवल वर्तमान उपलब्धियों को प्रतिबिंबित नहीं करना चाहिए बल्कि भविष्य को आकार देने के लिए एक मजबूत प्रणाली बनानी चाहिए। उप राज्यपाल ने पिछले एलजी की मुलाकात के दौरान पारित निर्देशों पर जिला प्रशासन और विभागों से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। वहीं, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं की मंजूरी में लंबित मामलों की जिलावार स्थिति का भी आकलन किया।
लोक शिकायत सचिव रेहाना बतुल ने एलजी की मुलाकात की कार्यवाही का संचालन किया। अब तक जेकेआईजीआरएएमएस पर 353008 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से इनमें से 343484 का समाधान 97 फीसदी की दर से किया गया है।इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके गोयल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जीर्णशीर्ण सरंचनात्मक स्थिति में न चले कोई स्कूल
पेठपोरा में खनन से सरकारी प्राथमिक विद्यालय की इमारत को हुए नुकसान के संबंध में गांदरबल के सज्जाद अहमद शेख की शिकायत पर उप राज्यपाल ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा और निदेशक स्कूल शिक्षा को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिए कि कोई भी स्कूल किसी भी जीर्णशीर्ण संरचनात्मक स्थिति में कार्यात्मक नहीं होगा। अनंतनाग के बिलाल डार ने लोगरीपोरा पहलगाम में गैर-कार्यात्मक निस्पंदन संयंत्र के मुद्दे पर उप राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया। उप राज्यपाल ने उपायुक्त को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सरकारी संपत्तियां बेकार न रहें और इनका इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए हो।
डुग्गा अरनास के स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराएं कर्मी, हफ्ते में दें रिपोर्ट
रियासी के डुग्गा अरनास क्षेत्र में एक डिस्पेंसरी में पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनुपलब्धता के मुद्दे पर उप राज्यपाल ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं को क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों के युक्तिकरण पर एक व्यापक प्रयास करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पुराने शहर किश्तवाड़ में बारिश के दौरान सीवेज के पानी के ओवरफ्लो होने की शिकायत पर एडीडीसी ने अध्यक्ष को बताया कि मामला पहले ही नगर परिषद और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ उठाया जा चुका है। इस पर उप राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह ऐसे मुद्दों को सीधे तौर पर संबोधित करने के लिए सही दृष्टिकोण अपनाएं।
एक, दो अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की
बाद में, उप राज्यपाल ने गांधी जयंती के लिए विभागों और जिला प्रशासनों द्वारा की गई व्यवस्था और 1 व 2 अक्टूबर को होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों से पहले की तैयारियों की समीक्षा की।