{"_id":"575a58664f1c1b261d9c50ed","slug":"srinagar-leh-highway-open-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के बाद बंद श्रीनगर-लेह हाईवे फिर से खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के बाद बंद श्रीनगर-लेह हाईवे फिर से खुला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
सोनमर्ग के पास बुधवार शाम को हुए भारी भूस्खलन के बाद से बंद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार देर शाम को यातायात के लिए खोल दिया गया। जिसके चलते राजमार्ग के दोनों ओर फंसे मुसाफिरों को राहत मिली।
जानकारी के मुताबिक सोनमर्ग से कुछ ही दूर पहले बुधवार शाम को राजमार्ग पर भारी मात्रा में पस्सियां आ गिरी और राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
सामरिक रुप से महत्वपूर्ण इस राजमार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) हैं। बीआरओ की टीम मौके पर पुहंची और कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार शाम को मलबा हटा कर राजमार्ग पर यातायात बहाल किया, हालांकि इस भूस्खलन में किसी भी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।