फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar kulgam army and police killed three militants taking revenge of constable saleem murder

जम्मू-कश्मीर: तस्वीरों में देखिए, कुछ इस तरह सुरक्षाबलों ने लिया सिपाही की मौत का 12 घंटे में बदला

Mon, 23 Jul 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 23 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
srinagar kulgam army and police killed three militants taking revenge of constable saleem murder
इसी घर में छिपे थे आतंकी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के कुलगाम में पुलिस और सुरक्षाबलों ने कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या का बदला ले लिया है। कुलगाम के खुदवानी क्षेत्र के वानी मोहल्ले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। वहीं सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है। इस एनकाउंटर में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि आतंकियों के जिस ग्रुप ने हमारे जवान सलीम के साथ बर्बरता की थी, एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए हैं। तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से तीन हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ समाप्त हो गई है। मारे गए सभी आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ उसी स्थान पर हुई, जहां कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या की गई थी। 
विज्ञापन

srinagar kulgam army and police killed three militants taking revenge of constable saleem murder
एनकाउंटर के बाद मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि, जम्मू कश्मीर के कुलगाम में छुट्टी पर घर आए ट्रेनी पुलिसकर्मी की आतंकियों ने शुक्रवार को अपहरण करने के बाद शनिवार को उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही सेना और पुलिस की कई टीम इन आतंकियों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार देर रात सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों का ठिकाना तलाश लिया। जिसके बाद खुदवानी क्षेत्र के वानी मोहल्ले में देर रात से ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। तड़के करीब पांच बजे सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उस घर की ओर बढ़ें जहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। इस ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस और 1 आरआर के जवान शामिल हैं।

srinagar kulgam army and police killed three militants taking revenge of constable saleem murder
भारी गोलाबारी में नष्ट हुए आसपास के कई घर - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों के मूवमेंट की भनक लगते ही आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका मुंहतोड़ जवाब सेना और जम्मू पुलिस की टीम ने दिया। यह वही आतंकी हैं जिन्होंने ट्रेनी कांस्टेबल को अगवाह किया था। जिसके बाद उसका वीडियो शूट किया और बाद में उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

srinagar kulgam army and police killed three militants taking revenge of constable saleem murder
यह हैं मारे गए दो आतंकी
आतंकियों की पहचान हो गई है। एक आतंकी पाकिस्तान का है जिसका नाम अबू मुविया है, वहीं दो आतंकी उमर वानी और सुहेल अहमद रेदवानी, कुलगाम का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उमर पिछले महीने लश्कर-ए- तैयबा में शामिल हुआ था। ये सभी आतंकी उमर के एक रिश्तेदार लतीफ अहमद वानी के खुदवानी वाले घर में छिपे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed