फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar included in UNESCO's Creative City Network

बड़ी उपलब्धि: श्रीनगर शिल्प और लोक कला श्रेणी में यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में शामिल, पीएम ने दी बधाई

Mon, 08 Nov 2021 10:11 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 10:11 PM IST
सार

श्रीनगर शहर को शिल्प और लोक कला श्रेणी के तहत यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में शामिल किया है।  शहर को क्रिएटिव सिटी के रूप में नामांकन के लिए डोजियर पहली बार वर्ष 2019 में भरा गया था।
 

विज्ञापन
Srinagar included in UNESCO's Creative City Network
Dal Lake - फोटो : File Photo

विस्तार

श्रीनगर शहर को शिल्प और लोक कला श्रेणी के तहत यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में शामिल किया है। श्रीनगर शहर अब यूनेस्को के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपने हस्तशिल्प का प्रतिनिधित्व करे सकेगा। शहर को क्रिएटिव सिटी के रूप में नामांकन के लिए डोजियर पहली बार वर्ष 2019 में भरा गया था। उस वर्ष कला के लिए हैदराबाद और फिल्म के लिए मुंबई को चुना गया था। श्रीनगर की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2020 के लिए यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटी नेटवर्क के लिए आवेदन नहीं मांगे थे। झेलम तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट, जेकेईआरए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आबिद राशिद शाह ने कहा कि यूनेस्को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क के तहत श्रीनगर का नामांकन विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित झेलम तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के तहत किया गया था। उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर की कला और शिल्प खासी प्रसिद्ध है, लेकिन यूनेस्को की मान्यता से शहर के ऐतिहासिक शिल्प और कला की पहचान को और बड़ा आयाम मिलेगा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिखा कि खूबसूरत शहर श्रीनगर यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में अपने शिल्प और लोक कला के लिए विशेष उल्लेख के लिए शामिल हुआ। यह श्रीनगर के जीवंत सांस्कृतिक को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed