फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar higher secondary girls molestation case

यौन शोषण मामले में लड़कियों के अभिभावकों को धमकी

Fri, 29 Jan 2016 02:31 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
srinagar higher secondary girls molestation case

श्रीनगर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रों के यौन उत्पीड़न मामले की जांच अब जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंपी गई है। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस के एक आला अधिकारी ने अमर उजाला को देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में आरपीसी की धारा 419 और 170 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर दी गई है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा करीब 4 युवाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की, जो श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हारवन में एक मकान में उस समय मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर असगर सामून द्वारा इस यौन उत्पीड़न मामले को पुलिस को जांच के लिए सौंपा गया।

लड़क‌ियों के अभ‌िभावकों को दी जा रही हैं ये धमक‌ियां

srinagar higher secondary girls molestation case

वहीं शिकायतकर्ता अभिभावकों को केस वापस लेने की धमकियां आनी शुरू हो गई हैं। मामले में एक पीड़ित लड़की की माँ के अनुसार उसे एक फोन कॉल आई, जिसने उन्हें ये कहा कि मामला लंबा खींच सकता है केस वापिस ले लो।

इतना ही नहीं फोन करने वाले ने यह भी कहा कि मामले को जल्द सुलझाने का एक ही विकल्प है और वो है इस स्कूल से डिस्चार्ज सर्टिफिकेट लेकर किसी और स्कूल में दाखिल करवा लें।

लड़की की माँ के अनुसार वह काफी डरे हुए हैं और घर से बाहर निकलने से भी उन्हें अब डर लगने लगा है। गौरतलब है कि गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अमीरा कदल की दो लड़कियों द्वारा स्कूल शिक्षा कश्मीर निदेशालय (डीईएसके) को शिकायत की थी कि छात्रवृत्ति प्रदान करने के बहाने स्कूल के अधिकारियों द्वारा उन्हे लालच देकर एक अंजान जगह ले जाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed