{"_id":"618a4d5d54a072267469d0a1","slug":"srinagar-got-place-in-unesco-s-creative-cities-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में श्रीनगर को मिला स्थान, महीने भर शहर में होगा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में श्रीनगर को मिला स्थान, महीने भर शहर में होगा जश्न
Tue, 09 Nov 2021 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 03:58 PM IST
सार
श्रीनगर को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीनगर के लोगों को बधाई दी है। वहीं श्रीनगर नगर निगम ने एक महीने तक चलने वाले समारोह(जश्न) का फैसला किया है।
विज्ञापन
श्रीनगर की डल झील
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में शामिल किया गया है। श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने मंगलवार को कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के लिए गौरव की बात है। श्रीनगर नगर निगम ने एक महीने तक चलने वाले समारोह(जश्न) का फैसला किया है।
विज्ञापन
मट्टू ने कहा कि श्रीनगर को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। हमने बहुत मेहनत और समर्पण के बाद यह मुकाम हासिल किया है। एसएमसी कमिश्नर और अन्य संबंधित अधिकारियों की कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों के चलते हमने यह मुकाम हासिल किया है। यह पूरे श्रीनगर के लिए सबसे बड़ा दिन है। इस दिन को भव्य व यादगार बनाने के लिए कला, शिल्प, संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का महीने भर उत्सव मनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- झकझोर देगा ये दर्द: इब्राहिम के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, लोग बोले- जन्नत को जहन्नुम बनाने पर तुले हैं आतंकी
विज्ञापन
श्रीनगर की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की। ट्वीट कर उन्होंने कहा- यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में श्रीनगर का शामिल होना खुशी की बात है। यह श्रीनगर के सांस्कृतिक लोकाचार के लिए एक उपयुक्त मान्यता है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी खुशी जाहिर की है।