{"_id":"68f15697da5d02a8020f28e3","slug":"srinagar-gandherbal-government-primary-school-no-basic-facilities-srinagar-news-c-10-lko1027-740100-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकारी प्राथमिक विद्यालय बाबा वायिल बाला में बुनियादी सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकारी प्राथमिक विद्यालय बाबा वायिल बाला में बुनियादी सुविधाएं नहीं
विज्ञापन
गांदरबल का स्कूल। संवाद
- खेल का मैदान, पर्याप्त बाड़ और सुरक्षित मार्ग का अभाव, अभिभावकों ने प्रशासन से सुधार की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय बाबा वायिल बाला में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। लोगों के अनुसार विद्यालय में उचित खेल का मैदान, पर्याप्त बाड़ और सुरक्षित मार्ग का अभाव है।
इन कमियों ने अभिभावकों और स्थानीय निवासियों के बीच चिंताएं बढ़ा दी हैं। वर्ष 2009 में स्थापित यह विद्यालय असुरक्षित और अपर्याप्त परिस्थितियों में संचालित हो रहा है जो शिक्षण वातावरण में बाधा डालते हैं। स्थानीय निवासी हिलाल लोन ने कहा कि खेल के मैदान के अभाव में छात्र आवश्यक शारीरिक गतिविधियों से वंचित हैं जबकि अधूरी बाड़ के कारण वे वन्यजीवों के घुसपैठ सहित संभावित खतरों के संपर्क में हैं।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के पास चल रहे सड़क निर्माण ने सुरक्षा जोखिमों को और बढ़ा दिया है। बरसात के मौसम में कीचड़ भरा और ऊबड़-खाबड़ रास्ता खतरनाक हो जाता है जिससे अक्सर कर्मचारियों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए छात्रों को जल्दी छुट्टी देनी पड़ती है। एक अन्य स्थानीय मसूद हुसैन ने कहा कि पर्याप्त बाड़ के अभाव के कारण अक्सर जानवरों का खतरा बना रहता है। बच्चे खुले में घूमते हैं। रास्ता भी सही नहीं है। बारिश के दौरान दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मामले को स्थानीय ग्राम सभा, सरपंच, डीडीसी सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारियों के ध्यान में बार-बार लाया गया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समुदाय ने प्रशासन से उचित बाड़बंदी और जल निकासी की सुविधा प्रदान करके प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
मामले की शीघ्र जांच की जाएगी : सीईओ
गांदरबल के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ओनील कुमार भट से संपर्क करने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्र जांच की जाएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से स्कूल का दौरा करूंगा और छात्रों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाऊंगा। इस बीच निवासियों ने आशा व्यक्त की कि संबंधित विभागों की ओर से समय पर हस्तक्षेप करने से स्कूल की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकेगा।