{"_id":"62a5ed3ef2254324af4e8559","slug":"srinagar-encounter-terrorist-killed-in-killing-of-two-jammu-and-kashmir-police-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Encounter: पुलिस के दो जवानों का हत्यारा आतंकी मुठभेड़ में ढेर, नौ साल की बच्ची को भी मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Encounter: पुलिस के दो जवानों का हत्यारा आतंकी मुठभेड़ में ढेर, नौ साल की बच्ची को भी मारी थी गोली
Sun, 12 Jun 2022 07:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:19 PM IST
सार
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर पुलिस को संगम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद चेकिंग शुरू की गई। इस बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों का हत्यारा आतंकी आदिल पारे मुठभेड़ में मारा गया। लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि श्रीनगर के क्रिसबल पालपोरा संगम इलाके में आतंकियों की होने की जानकारी श्रीनगर पुलिस को मिली।
विज्ञापन
पुलिस दल पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी
इसके बाद चेकिंग शुरू की गई तो पुलिस दल पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लश्कर का आतंकी मौके पर ही मारा गया। उसकी पहचान गांदरबल निवासी आदिल पारे के तौर पर हुई।
विज्ञापन
नौ साल की लड़की को भी गोली मारी थी
वह जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों हसन डार और सैफुल्ला कादरी की हत्या में शामिल था। उसने एक नौ साल की लड़की को भी गोली मारी थी। आईजीपी ने बताया कि मुठभेड़ में कश्मीर पुलिस का एक छोटा दल शामिल था।
विज्ञापन