फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, budget, fruit producers

Jammu News: बजट से फल उत्पादक नाराज, नजरअंदाज करने का आरोप

विज्ञापन
srinagar, budget, fruit producers
फ्रूट ग्रोवर्स कम डीलर्ज एसोसिएशन ने कहा, उम्मीद बहुत थी पर मिला कुछ नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के फल उत्पादकों द्वारा हाल ही में विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हमें नजरअंदाज किया गया है। कश्मीर वैली फ्रूट ग्रोवर्स कम डीलर्ज एसोसिएशन (केवीएफजीडीयू) ने हाल ही में घोषित जम्मू-कश्मीर बजट पर निराशा जताते हुए कहा कि बजट लंबित मांगों को पूरा करने में विफल रहा है।
केवीएफजीडीयू के अध्यक्ष बशीर अहमद बशीर ने बताया कि बड़ी उम्मीदों के बावजूद बजट में फल उत्पादकों के लिए कुछ नहीं दिया गया है। बागवानी क्षेत्र के उत्थान के लिए कदम उठाने की मांग की थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। फसल बीमा, एमआईएस योजनाएं और केसीसी लोन जैसी उनकी प्रमुख मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्पादकों ने सभी जिलों में परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना, कार्डबोर्ड बॉक्स और कीटनाशकों पर जीएसटी से छूट और खादों की आसमान छूती कीमतों से राहत की भी मांग की थी। कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक उथल-पुथल का सामना किया है।इस कारण वित्तीय संकट का हवाला देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन की माफी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से सिंचाई सुविधाओं के लिए धन आवंटित करने, उच्च घनत्व वाले बागानों को बढ़ावा देने और चेरी जैसे जल्दी खराब होने वाले फलों को प्रमुख बाजारों तक सुचारू रूप से पहुंचाने का भी आग्रह किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद फल उत्पादक बजट से निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed