फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, bjp, PM tour

Jammu News: भाजपा का जम्मू-कश्मीर पर खास फोकस, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री करेंगे दौरे

विज्ञापन
srinagar, bjp, PM tour
-आगामी चुनावों को लेकर भाजपा सक्रिय, घाटी में पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य
विज्ञापन

-गृह मंत्री अक्तूबर और प्रधानमंत्री नवंबर या दिसंबर में आ सकते हैं जम्मू-कश्मीर
अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। केंद्र में सत्ता संभालने के बाद से ही भाजपा का जम्मू-कश्मीर पर खास फोकस रहा है। यहां केंद्रीय योजनाएं लागू की जा रही हैं। विकास को तरजीह दी जा रही है। अब आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने सक्रियता और बढ़ा दी है। पार्टी की मजबूती की रणनीति बनाई जा रही है। इसके मद्देनजर आने वाले समय में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के भी संभावित दौरे हैं।
भाजपा की कश्मीर इकाई के सीनियर नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर, खासकर कश्मीर को लेकर काफी गंभीर है। राजोरी-अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के प्रभारी केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दो साल से लगातार यहां आ रहे हैं। इससे घाटी में भाजपा पहले से काफी मजबूत हुई है। वहीं, हाल ही में गृह मंत्री ने अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर इकाई के बड़े नेताओं से दिल्ली में बैठक कर प्रदेश में पार्टी को और मजबूत बनाने पर मंथन किया। वहीं, सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में दो बड़े दौरे करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के भी चार संभावित दौरे हैं। मकसद यूटी में भाजपा को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री के दौरे एक दिवसीय, जबकि गृह मंत्री के दौरे दो से तीन दिवसीय हो सकते हैं। इस दौरान कई विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की घोषणा होगी। उम्मीद है कि गृह मंत्री अक्तूबर में आएंगे, जबकि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे नवंबर या दिसंबर हो सकते हैं।
विज्ञापन

एम्स और रेल लाइन का हो सकता उद्घाटन
अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री यहां कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। एम्स और रेल लाइन का काम पूरा होने वाला है। इनका भी उद्घाटन हो सकता है। ठाकुर ने कहा कि लद्दाख, जम्मू और उधमपुर तो हम जीतते ही हैं। अब पार्टी का लक्ष्य अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट है, जिसके लिए केंद्र काफी गंभीर है। दो साल पहले घाटी में पार्टी की मेंबरशिप साढ़े चार लाख थी। लगातार लोग भाजपा में जुड़ हो रहे हैं, जिससे मेंबरशिप दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed