{"_id":"651882d728411deca3071a66","slug":"srinagar-bjp-notice-manzor-bhat-srinagar-news-c-10-jam1008-213510-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे पार्टी की छवि को ठेस पहुंची हो : मंजूर भट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे पार्टी की छवि को ठेस पहुंची हो : मंजूर भट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मीडिया प्रभारी बोले-भाजपा की अनुशासन समिति के जारी नोटिस का 7 दिन में दे देंगे जवाब
-शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 8 नेताओं को जारी हुआ था नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भाजपा की अनुशासन समिति द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जारी नोटिस पर मीडिया प्रभारी कश्मीर मंजूर भट ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे पार्टी की छवि को ठेस पहुंची हो। नोटिस का जवाब सात दिन में दे दिया जाएगा।
बता दें कि शुक्रवार को भाजपा की अनुशासन समिति ने घाटी में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में आठ नेताओं अल्ताफ ठाकुर, अली मोहम्मद मीर, जीएम मीर, आसिफ मसूदी, आरिफ राजा, अनवर खान, मंजूर भट और बिलाल पर्रे को नोटिस जारी किया था। नोटिस में उक्त नेताओं पर पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए थे। इस पर शनिवार को मीडिया प्रभारी मंजूर भट ने कहा कि उनको भी नोटिस जारी हुआ है। लेकिन, वह हमेशा पार्टी और देश के लिए काम करते आए हैं। फिर भी घर में नाराजगियां रहती हैं। ऐसा नहीं है कि पार्टी ने किसी को निकाल दिया है। नोटिस का जवाब दे देंगे। हम सभी पार्टी के सिपाही हैं, जो आदेश होगा, उसका पालन करेंगे।
11 सितंबर को उपाध्यक्ष के खिलाफ भी जारी हुआ था नोटिस
जम्मू-कश्मीर में भाजपा को अगस्त की शुरुआत से ही घाटी में बड़ा झटका लगने की संभावना थी। यह बात सामने आ रही थी कि कुछ प्रमुख चेहरे सोफी यूसुफ, अल्ताफ ठाकुर और अन्य पार्टी की मूल सदस्यता से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। इस खबर के बाद भाजपा की कश्मीर इकाई ने मैराथन बैठकें शुरू की थीं। प्रदेश प्रधान रवींद्र रैना ने भी श्रीनगर में बैठकें की थीं। इस पर कश्मीरी नेताओं ने कार्यक्रमों में नजरअंदाज करने का आरोप लगाए थे। इसके बाद पार्टी में कुछ संगठनात्मक बदलाव किए गए थे। वहीं, 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष सोफी यूसुफ के खिलाफ अनुशासनात्मक समिति अध्यक्ष सुनील सेठी ने शोकॉज नोटिस जारी किया था।