फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Baramulla, Inter District Yoga Competition

Jammu News: बारामुला में अंतर जिला प्रदेशस्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
Srinagar, Baramulla, Inter District Yoga Competition
बारामुला में हुई योग प्रतियोगिता। संवाद
बारामुला। सभी आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों के लिए अंतर-जिला प्रदेशस्तरीय योग प्रतियोगिता रविवार को इंडोर स्टेडियम ख्वाजा बाग बारामुला में संपन्न हुई।
विज्ञापन

युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला बारामूला की ओर से आयोजित इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के 15 जिलों से उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई जिसमें 85 से अधिक प्रतिभाशाली युवा योग प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला उधमपुर की अंजलि पारंपरिक वर्ग में विजेता बनीं। जिला जम्मू की सादिया ने कलात्मक जोड़ी में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि जिला उधमपुर की मोहियाम और खामोशी ने लयबद्ध जोड़ी स्पर्धा में उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन किया। जिला बारामुला की सदाफ ने कलात्मक एकल वर्ग जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योग कला के प्रति समर्पण को मान्यता देते हुए ट्रॉफी और योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed