{"_id":"65e38711fe4a2d928c06f368","slug":"srinagar-administration-election-meeting-srinagar-news-c-10-jam1008-314215-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर अधिकारी रहें तैयार : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर अधिकारी रहें तैयार : सीईओ
Sun, 03 Mar 2024 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव के संबंध में अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अधिकारी तैयार रहें। अगले 15 से 20 दिन में चुनावों की तारीखों के संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। यह निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग कोंडबाराव पोल ने शनिवार को अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा में आयोजित प्रशासनिक बैठकों के बाद प्रेसवार्ता में कहीं।
पीके पोले ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि मतदाता बिना किसी डर या कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। समीक्षा बैठक में जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) से भी बातचीत की। उन्होंने चुनाव कराने में निहित चुनौतियों को दूर करने के लिए कहा। इसके अलावा, सीईओ ने हाल के वर्षों में पूरे कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में महत्वपूर्ण सुधार को रेखांकित किया। उन्होंने दोहराया कि सुरक्षाबलों की कोई भी अतिरिक्त तैनाती भारत के चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करते हुए की जाएगी