{"_id":"0e0d063aaee45bfe0274890efdfe8f2d","slug":"spring-in-kashmir-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की फिजाओं में जन्नत सा एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर की फिजाओं में जन्नत सा एहसास
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की ठंडी फिजाओं में आजकल पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं। पहाड़ियों पर जमी बर्फ पर्यटकों के लिए पहला आकर्षण बन रही है। पर्यटकों को धरती पर जन्नत का एहसास हो रहा है। गर्मी की शुरूआत तो हो गई है, लेकिन घाटी में अभी भी मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
इस बार बर्फबारी देर से होने के कारण आज भी घाटी में पर्यटकों की अच्छी संख्या है, जो कश्मीर की फिजाओं में चल रही ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। इन पर्यटकों के लिए अभी भी पहाड़ियों पर मौजूद बर्फ की चादर पहला आकर्षण बन रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर गुलमर्ग, जिसे कश्मीर का ताज कहा जाता है, में इन दिनों पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। कोई बर्फ में खेल कर मजेे ले रहा, तो कोई बर्फ पर स्नो स्कूटर का आनंद ले रहा है, तो कोई ठंडे मौसम का एहसास।
विज्ञापन
आज भी गुलमर्ग में 6 से 8 फीट तक बर्फ जमी है। गुलमर्ग घूमने आए अहमदाबाद के एक पर्यटक हितेश के अनुसार, गर्मी से बचने और घूमने के लिए कश्मीर से बेहतर कोई और जगह हो ही नहीं सकती है।
एक और पर्यटक दीपक के अनुसार, यहां का मौसम, मन मोह लेने वाले नजारे और यह हसीन वादियां किसी जन्नत से कम नहीं। गुलमर्ग के एक होटल मैनेजर आशिक हुसैन के अनुसार, यहां सीजन एक अप्रैल से शुरू होता है, लेकिन अभी से ही काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हुए हैं।
उनके अनुसार इस समय गुलमर्ग में काफी बुकिंग है। पर्यटक सिर्फ गुलमर्ग ही नहीं बल्कि पहलगाम के अलावा कई अन्य पर्यटन स्थलों की ओर भी रुख कर रहे हैं।