फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports

मानिक और लक्ष्यदीप ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
sports
बेड़मिंटन प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले खिलाड़ियो से मिलते हुए जिला उपायुक्त बबीला रकवाल। - फोटो : REASI
रियासी। माड़ी स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू करवाई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन लीग मैच और क्वार्टर फाइनल के कुल 24 मुकाबले खेले गए। इनमें मानिक और लक्ष्यदीप ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मैचों में खिलाड़ियों के बीच जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखने मिली। पहले दिन खेले गए अंडर-19 के मैच में रामगली के केशव ने गड़ाल के पंकज को 23-21, 16-21, 21-12 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, राघव ने तनीश को 22-20, 21-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उधर, दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में माड़ी के मानिक ने नई बस्ती के हर्ष को 21-17, 14-21, 23-21 के सेटों में हराकर और लक्ष्यदीप ने सर्वज्ञ को 21-11, 21-17 के सेटों में हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता की शुरूआत उपायुक्त बबीला रकवाल ने करवाई। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बात की और खेल के प्रति उनकी रुचि जानी। बाद में उपायुक्त ने टॉस करवाकर पहला मैच शुरू करवाया। इससे पूर्व डीसी ने स्वयं भी बैडमिंटन का रैकेट लेकर कुछ शॉट्स लगाए। मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरिंदर शर्मा, विकास शर्मा, राजेश केसर, अशीष शर्मा, अभिनव शर्मा और अंकुश शर्मा मौजूद रहे। शनिवार को सभी वर्गों के युगल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed