{"_id":"602187458ebc3e70040e68c4","slug":"sports-reasi-news-jmu228718231","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा मैच में नेशनल क्लब ने कटड़ा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा मैच में नेशनल क्लब ने कटड़ा को हराया
विज्ञापन
रियासी। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में जारी रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में नेशनल क्लब ने कटड़ा को 81 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।
कटड़ा की टीम ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एनसीसी के बल्लेबाज विक्की के 45, पंकज के 31 व राकेश के 27 रनों की बदौलत टीम ने नौ विकेट पर बीस ओवर में 173 रन बनाए और 174 रन का लक्ष्य दिया। कटड़ा की ओर से गेंदबाज संजू ने तीन और जगत व अशीष ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कटड़ा की टीम 18.2 ओवर में 92 रन पर ढेर हो गई और 81 रन से मैच गंवा दिया। टीम के लिए बल्लेबाज विश्वजीत व अक्षय ने 15-15 रन का योगदान दिया। एनसीसी के गेंदबाज पंकज, साहिल व पिंटू ने दो-दो और अमन ने एक विकेट हासिल किया। विक्की को बेहतरीन पारी के लिए मैन आफ द मैच दिया गया। ग्रा बरयोतरा के नायाब सरपंच गुलशन केसर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजको के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित किया।