{"_id":"67e5b47dc8980097c30bb5c7","slug":"sports-news-samba-news-c-394-1-sbj1001-100433-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुंदरबनी स्ट्राइकर ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुंदरबनी स्ट्राइकर ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
फोटो 01,02 सुंदरबनी के पैली एवं अपर भजवाल ए में आयोजित जनता दरबार के दौरान विधायक ठाकुर रणधीर स
- फोटो : स्वयं
सुंदरबनी। यहां चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत वीरवार को सुंदरबनी स्ट्राइकर और पावर हिटर्स टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सुंदरबनी स्ट्राइकर ने जीत दर्ज की।
सुंदरबनी कालाकोट के विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने मैच का शुभारंभ करवाया। इसके बाद प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला हुआ। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुंदरबनी स्ट्राइकर ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। इसमें साहिल शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों का योगदान दिया, जबकि अर्जुन कुमार ने 22 रन बनाए। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हिटर्स टीम मात्र 146 रन ही बना सकी। इसमें बीपी शर्मा ने शानदार 48 रन बनाए, जबकि सुंदरबनी स्ट्राइकर की तरफ से अर्जुन शर्मा ने तीन विकेट लिए। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। हमारी युवा पीढ़ी को खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
फोटो 01 सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मैच का शुभारंभ करवाते हुए ठाकुर रणधीर सिंह विधायक सुंदरबनी कालाकोट