{"_id":"68a90ebaa40769eb4e05f7ea","slug":"sports-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-107839-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा के इनडोर स्टेडियम में खेल मुकाबले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा के इनडोर स्टेडियम में खेल मुकाबले शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह इनडोर स्टेडियम में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने शुक्रवार को 19 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों के खेल मुकाबले शुरू करवाए। जूडो, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज और योग के अंतर जोन जिला स्तर के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
ग्रैंड स्पोर्टिंग इवेंट को युवा सेवाएं व खेल विभाग सांबा के धर्मवीर सिंह ने शुरुआत करवाई। जिला अधिकारी ने कहा कि टूर्नामेंट में जिले के 153 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। योग में 16, वॉलीबॉल में 42, कबड्डी में 49, जूडो में 3, शतरंज में 21, बैडमिंटन में 22 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खेल भावना के साथ खेलें। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस का निर्माण करते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से खेलों में भागीदारी को बढ़ाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रतिज्ञा भी ली।