{"_id":"69fcff00349231587e0d5303","slug":"sports-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107193-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बलजराला में इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बलजराला में इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आगाज
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता में आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल राजोरी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जोन बलजराला में वीरवार को अंडर-14 और अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारी वली मोहम्मद की देखरेख में किया गया। नसीम अख्तर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल राजोरी विजेता रहा।
अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग के हैंडबॉल मुकाबले में नेशनल पब्लिक स्कूल राजोरी विजेता बना। बालिका वर्ग में पुलिस पब्लिक स्कूल राजोरी ने बाजी मारी। संवाद