{"_id":"657e0f169dc6b0f120002aca","slug":"sports-news-jammu-news-c-385-1-ja21001-1375-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस गोल्ड कप : जेके पुलिस की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस गोल्ड कप : जेके पुलिस की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
- मिनी स्टेडियम परेड में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता, यंग रोवर एफसी को 4-0 से दी शिकस्त
(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने यंग रोवर एफसी को दूसरे क्वार्टर फाइनल में 4-0 से हराकर क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मिनी स्टेडियम परेड के मैदान में शनिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल जम्मू-कश्मीर पुलिस और यंग रोवर एफसी के बीच खेला गया। मैच में जेके पुलिस की शुरूआत शानदार रही और पहले ही हाफ में टीम ने दो गोल कर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम के लिए मंसूर अली ने 18 और फैजल राशिद ने 30वें मिनट में गोल दागे। पहले हाफ में स्कोर 2-0 रहा। दूसरा हाफ भी पुलिस टीम के नाम रहा। जहांगीर ने 75वें और 76वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। इस तरह जेके पुलिस ने मैच को 4-0 से अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। रविवार को शाहीन एफसी बनाम उधमपुर सिटी एफसी और जेके बैंक इलेवन बनाम परम एफसी के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।