{"_id":"657b70b7d5489ae54301bca8","slug":"sports-news-jammu-news-c-385-1-ja21001-1343-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस गोल्ड कप : यंग रोवर ने जम्मू यूनाइटेड को 13-0 से दी शिकस्त, अमन ने दागे 6 गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस गोल्ड कप : यंग रोवर ने जम्मू यूनाइटेड को 13-0 से दी शिकस्त, अमन ने दागे 6 गोल
Fri, 15 Dec 2023 03:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 03:16 PM IST
सार
मिनी स्टेडियम परेड के मैदान में जारी क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता में यंग रोवर एफसी और यंग हीरोज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मुकाबला खेलते हुए खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू शहर के मिनी स्टेडियम परेड के मैदान में जारी क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता में यंग रोवर एफसी और यंग हीरोज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वीरवार को पहले मुकाबले में यंग रोवर ने जम्मू युनाईटेड एफसी को एकतरफा मुकाबले में 13-1 से हराया।
विज्ञापन
पहले हाफ में यंग रोवर ने सात गोल किए, जिनमें अमनजोत ने पांच और अनमत ने दो गोल दागे। दूसरे हाफ में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यंग रोवर एफसी ने छह गोल किए। त्सेरिंग, अभिमन्यु ने दो-दो गोल दागे, जबकि ओमाक और अमनजोत ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला यंग हीरोज एफसी और नगरोटा एफसी के बीच खेला गया, जिसमें यंग हीरोज ने 2-0 से जीत दर्ज की। यंग हीरोज एफसी के लिए ब्रिज चाढ़क ने 23वें और 44वें मिनट में दो गोल करके अपनी टीम को एक आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन
शुक्रवार को पहला मुकाबला शाम तीन बजे जेएंडके बैंक अकादमी बनाम डाउनटाउन हीरो एफसी और दूसरा मुकाबला शाम चार बजे शाहीन एफसी बनाम यंग हीरोज/नगरोटा एफसी के बीच खेला जाएगा।