{"_id":"69052a33d1caa8e1900606e0","slug":"sports-news-jammu-news-c-336-1-ja11001-101439-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : पीजी विभाग और जीडीसी \nउधमपुर के बीच सेमीफाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : पीजी विभाग और जीडीसी उधमपुर के बीच सेमीफाइनल आज
विज्ञापन
अंतर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट मैच जीडीसी पुंछ बनाम एमआईईटी कॉलेज जम्मू के बीच खेला गया।संवाद
जीडीसी कठुआ और माइट काॅलेज जम्मू भी फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भिड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय व जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर-कॉलेज फुटबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जम्मू विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड पर खिलाड़ियों ने बेहतरीन ऊर्जा, तालमेल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) उधमपुर ने जीडीसी मढ़ को 4–0 से हराकर शानदार सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जीडीसी कठुआ ने जीएमसी कठुआ को 5–3 से हराया।
माइट काॅलेज जम्मू ने जीडीसी पुंछ को 2–1 से हराया। जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग की टीम ने जीडीसी राजोरी को 2–0 से मात दी। शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल पीजी विभाग और जीडीसी उधमपुर और दूसरा जीडीसी कठुआ व माइट काॅलेज जम्मू के बीच खेला जाएगा।