फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: नॉर्थ जोन टीम में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी

विज्ञापन
sports news
पुरुषों के साथ महिला क्रिकेटर भी बना रहीं जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट खिलाड़ी अपने खेल कौशल और प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं। पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नॉर्थ जोन टीम में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। पुरुष वर्ग में नाॅर्थ जोन की टीम में सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। महिला वर्ग में प्रदेश की दो खिलाड़ियों ने जगह बनाई है।

राष्ट्रीय स्तर के बड़े टूर्नामेंट में महिला और पुरुष खिलाड़ियों का चयन दर्शाता है कि प्रदेश में क्रिकेटर को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। इससे वे उस मंच पर प्रतिभा दिखाने में कामयाब हो रहे हैं। जेकेसीए में तीन साल से बीसीसीआई की ओर से गठित उपसमिति कामकाज देख रही है। इस बीच न सिर्फ खेल ढांचे का विकास हुआ है बल्कि खिलाड़ियों को वह मंच भी मिल रहा है जहां वे अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखा पा रहे हैं। नाॅर्थ की महिला टी-20 टीम में इस बार जम्मू-कश्मीर से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें सलामी बल्लेबाज बवनदीप और स्पिनर अनन्या शर्मा शामिल हैं। तेज गेंदबाज मारिया नोरानी को स्टैंडबाय रखा गया है। बवनदीप कौर को उनकी लगातार अच्छी बल्लेबाजी के लिए चुना गया है। उन्होंने इस सीजन में लगभग 150 रन और पिछले सीजन में सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में 200 रन बनाए थे। अनन्या शर्मा को पिछले तीन सीजन में उनकी प्रभावी लेग स्पिन के लिए चुना गया है। जेकेसीए के सदस्य प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इससे केंद्र शासित प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed