{"_id":"68f00f5e90a1b7cd330e3016","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-lko1027-739236-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुंछ और राजोरी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुंछ और राजोरी का दबदबा
विज्ञापन
बाॅक्सिंग पंच ::: जम्मू विश्वविद्यालय में बुधवार को इंटर काॅलेज बाॅक्सिंग टूर्नामेंट में रोम
अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में बॉक्सिंग, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले हुए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में बुधवार को बॉक्सिंग, कुश्ती, खो-खो, बैडमिंटन के मुकाबले जम्मू विश्वविद्यालय में खेले गए। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुंछ और राजोरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से डिग्री कॉलेज और जीएमसी के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के 57-60 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) पुंछ के मोहम्मद जहीर ने डोगरा डिग्री कॉलेज के रितेश को हराया। इस वर्ग में जीडीसी कुंजवानी के विशाल जबोत्रा ने जिंद्रा के कुलजीत को मात दी। 62-63.5 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीपी पुंछ के केश्व शर्मा ने जीडीसी राजोरी के जहीर मिर्जा को मात दी। पीजी विभाग के एसवी सिंह ने जीडीसी काश्तीगढ़ के रंधीर को हराया। 63.5-67 किलोग्राम भार वर्ग में काश्तीगढ़ के संदी सिंह ने जिंद्रा के भारत राजवीर को हराया। जीडीसी उधमपुर के वजीर अली ने आरएस पुरा के संजू कथाल को हराया। 67-71 किलोग्राम भार वर्ग में जिंद्रा के देव रुद्रा जम्वाल ने पीजी विभाग के तूफान सिंह को हराया। कुंजवानी के गुरमार ने उधमपुर के रोहित कुमार को हराया। 48-51 किलोग्राम भार वर्ग जीडीसी राजोरी के समीर खान ने उधमपुर के सुमित संग्रह को हराया। पीजी विभाग के अंकित सैनी ने विजयपुर को हराया। 71-75 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी राजोरी के नितिन कुमार ने पुंछ के शैलेश मकसूद को मात दी। 82-85 किलोग्राम भार वर्ग में जीडीसी डोडा के अदनान फारूक ने सांबा के मानिक को हराया। 92 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में वशीक जहीर ने वुंच शर्मा को हराया।
-- -
खो-खो में कठुआ ने बिलावर को छह अंकों से हराया
अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। जीडीसी कठुआ ने बिलावर को छह अंकों से मात दी। डोडा ने सुरनकोट को एक प्वाइंट से हराया। उधमपुर ने परेड को नौ प्वाइंट से, रामनगर ने कठुआ को पांच प्वाइंट से हराया। कठुआ ने डोडा को एक प्वाइंट से हराया। पीजी विभाग ने अखनूर को तीन प्वाइंट से हराया।
विज्ञापन
-- -
बैडमिंटन : यूआईटी कठुआ ने केसी लॉ कॉलेज की टीम को दी मात
बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन बॉयज व गर्ल्स वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में हुए मुकाबलों में यूआईटी कठुआ ने केसी लॉ कॉलेज को 2-0 से हराया। डोगरा डिग्री कॉलेज ने सिद्दड़ा को 2-0 से मात दी। जेएआईआर ने जीएमसी राजोरी को 2-0 से हराया। जीडीसी मेंढर ने सुंदरबनी को 2-0 से हराया। डोडा ने कटड़ा को 2-0, एस्कॉम ने पुंछ को 2-0, एमबीएस कॉलेज ने परमंडल को 2-0, पीजी विभाग ने खौड़ को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में महिला कॉलेज उधमपुर ने जीसीईटी जम्मू को 2-0 से हराया। डोगरा लॉ कॉलेज ने जीडीसी ज्यौड़ियां को 2-0, जेएआईआर जम्मू ने राजोरी को 2-0। महिला कॉलेज परेड ने एस्कॉम को 2-0 से हराया।