{"_id":"68e18c9ae79768fba6026100","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-lko1027-730346-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : अंडर-19 में उदयन ने अमूल्य को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : अंडर-19 में उदयन ने अमूल्य को 2-0 से हराया
विज्ञापन
योनैक्स-सनराइज जूनियर रैंकिंग व चयन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। योनैक्स-सनराइज ऑल जम्मू-कश्मीर जूनियर रैंकिंग और सिलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ। जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से टूर्नामेंट करवा रही है। एमए स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में टूर्नामेंट छह अक्तूबर को संपन्न होगा।
इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. ओडी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जूनियर अंडर-19 वर्ग के लड़के-लड़कियों के सिंगल्स, डबल्स तथा मिक्स्ड डबल्स मुकाबले खेले जा रहे हैं। शनिवार को खेले गए मैचों में बाॅयज सिंगल्स अंडर-19 में उदयन ने अमूल्य को 21-11, 21-17 से हराया। सांबा के राघव मगोत्रा ने उधमपुर के समक्ष को 21-19, 21-16 से मात दी। श्रीनगर के रेहान ने राजोरी के तौफीक खान को 22-11, 21-14 से पराजित किया।
गर्ल्स अंडर-19 में जम्मू की डायमंड ने श्रीनगर की जिन्निया को 21-12, 21-16 से मात दी। डबल्स अंडर-19 में यशलिन व श्रेया की जोड़ी ने जिन्निया व बुशरा को हराया। इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में 18 से 24 नवंबर तक होने वाली जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर टीम का चयन किया जाएगा।