फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

ताइक्वांडो : 52 किलोभार वर्ग में जम्मू की रुतबा ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
sports news
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी स्रोत विभाग
ताइक्वांडो और गतका में लड़िकयों ने दिखाया दम, जीते पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जिला संभाग स्तरीय ताइक्वांडो और गतका प्रतियोगिता में लड़कियों ने अपने खेल काैशल से हर किसी को प्रभावित किया। इंडोर हाॅल भगवती नगर में प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। अंडर-19 आयु वर्ग की लड़कियों ने भाग लिया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू जिला की ओर से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
ताइक्वांडो के 52 किलोभार वर्ग में जम्मू जिले की रुतबा मजीद ने स्वर्ण पदक जीता। किश्तवाड़ की धिदा सेन ने रजत, कठुआ की वंशिका और डोडा की तैयबा अंजुम के नाम कांस्य पदक रहा। 59 किलोभार वर्ग में पुंछ की मेविश मजीद ने स्वर्ण पदक, जम्मू की रीता दत्ता ने रजत जबकि डोडा की सुनिशा शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 63 किलोभार वर्ग में उधमपुर की सुहानी सत्याल ने स्वर्ण पदक, पुंछ की उजमा नाजिर ने रजत पदक जीता। 68 किलोभार वर्ग में पुंछ की फरजाना कौसर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जम्मू की मानवी गुप्ता ने रजत तो सांबा की दीपिका कुमारी कांस्य पदक जीता। 55 किलो भारवर्ग में किश्तवाड़ की वैशाली सेन ने स्वर्ण पदक, उधमपुर की सलोनी देवी ने रजत और सांबा की कार्तिका शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

---

गतका : फेयर स्टिक में जम्मू की हरजास कौर ने पाया पहला स्थान

अंडर-17 फेयर स्टिक में जम्मू की हरजास कौर पहले और अगमप्रीत दूसरे स्थान पर रहीं। सिंगल स्टिक में सुप्रीत कौर पहले और शनौप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं। रश्मेत कौर को तीसरा और मनी ज्योति को चौथा स्थान मिला। अंडर-19 फेयर स्टिक में सहजप्रीत कौर ने पहला, गुरीसपाल कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी स्रोत विभाग

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed