फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: योनिक्स सनराइज बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
sports news
बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान मुकाबला खेलने खिलाड़ी स्रोत आयोजक
बॉयज अंडर-19 वर्ग में भवदीप और शिवांश ने फाइनल में पक्की की जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। योनिक्स सनराइज सीनियर्स व जूनियर्स रैंकिंग-कम-सिलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट के वीरवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को सेमी फाइनल मुकाबले हुए। इनमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह पक्की की। बॉयज अंडर-19 वर्ग में भवदीप और शिवांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। भवदीप ने उदयन व कुनाल सिंह को हराया, जबकि शिवांश ने वैभव पर जीत दर्ज की। गर्ल्स अंडर-19 में सुहानी शर्मा और पावनी ने अपने-अपने सेमी फाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। सुहानी ने अंतिमा, पावनी ने डायमंड को मात दी। पुरुष एकल (सीनियर्स) के फाइनल में राघव और भव्य आमने-सामने होंगे। राघव ने भवदीप को कड़े मुकाबले में हराया, वहीं भव्य ने वैभव को शिकस्त दी।

----
महिला एकल वर्ग में कृषिका ने जीता खिताब
महिला एकल का खिताब कृषिका ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल में उन्नति जराल को सीधे सेटों में मात दी। मिक्स्ड डबल्स अंडर-19 का फाइनल भी खेला जा चुका है। समें वैभव और श्रिजुस की जोड़ी ने समक्ष और जिनिया को हराकर खिताब जीता। जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed