फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: आकिब नबी की घातक गेंदबाजी से नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में

विज्ञापन
sports news
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए आकिब नबी स्रोत जेकेसीए
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन से नॉर्थ जोन को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईस्ट जोन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए मुकाबले में आकिब ने पहली पारी में पांच विकेट लिए। बल्ले से भी 44 रन का योगदान दिया। इस पारी में ही उन्होंने ऐतिहासिक हैट्रिक भी ली। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। नॉर्थ जोन के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आयुष बडोनी ने नाबाद 204 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। अंकित कुमार 198 रन बनाकर आउट हुए। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी 658/4 पर घोषित की और मैच ड्रॉ कराने के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। नॉर्थ जोन अब चार सितंबर को साउथ जोन से भिड़ेगा।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोरकार्ड
नॉर्थ जोन पहली पारी 405 और दूसरी चार विकेट पर 658 रन बनाए। दूसरी पारी में आयुष बडोनी नाबाद 204 रन, अंकित कुमार 198 रन बनाए। ईस्ट जोन पहली पारी 230 रन बनाए विराट सिंह 69। नॉर्थ जोन के लिए गेंदबाजी में आकिब नबी 28 रन देकर पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed