{"_id":"679e927140d08f477c0917ff","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-lko1027-536196-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भानु प्रताप और मोहम्मद कामरान ने वुशू में जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भानु प्रताप और मोहम्मद कामरान ने वुशू में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
पदक विजेता भुशु टीम द्रोणाचार्य अवार्ड कोच कुलदीप हांडू के साथ फोटो टीम प्रबंधन
38वीं राष्ट्रीय खेलें
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तराखंड में चल रहीं 38वीं राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर का शानदार प्रदर्शन रहा। वुशू में 60 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्य भानु प्रताप और 90 किलो भार वर्ग में मोहम्मद कामरान ने स्वर्ण पदक जीता है।
शनिवार को प्रदेश के तीन खिलाड़ियों की फाइनल में भिड़ंत थी। भानु प्रताप ने मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, मो. कामरान ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खिलाड़ी को हराया। आयरा चिश्ती को मध्य प्रदेश के खिलाड़ी से हार मिली और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इससे पहले शुक्रवार को वुशू के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण जीता था। इनमें अर्जुन शर्मा, रोहन, इशांत और सलीम कुमार शामिल हैं।
-- -- -- -
वुशू में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई
जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधु संगठन ने वुशू में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। कुलदीप हांडू (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) ने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर वुशू आगामी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय आयोजनों, खासकर 20वें एशियाई खेलों 2026 में नई ऊंचाइयों को छुएगा।