फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: आइस हॉकी में दूसरी रैंक, फिर भी प्रदेश की टीम खेलो इंडिया विंटर गेम्स से बाहर

विज्ञापन
sports news
खिलाड़ी निराश, कोच डिजू बोले - केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। आइस हाॅकी में दूसरी रैंकिंग के बावजूद जम्मू-कश्मीर की टीम को खेलो इंडिया विंटर गेम्स की सूची से बाहर रखा गया है। टीम के कोच और जनरल सेक्रेटरी अशरफ डिजू ने कहा कि बिना किसी कारण के टीम को बाहर रखना निराशाजनक है। इस मुद्दे का जल्द हल निकाला जाना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल कम न हो। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्रालय में खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी को ज्ञापन भेजा है, ताकि हमें जल्द अनुमति दी जाए।
कोच ने कहा, 23 से 27 जनवरी तक लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पांचवां संस्करण होने जा रहा है। टीमों की सूची में जम्मू-कश्मीर का नाम नहीं है। जबकि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हरियाणा की टीमों को शामिल किया गया है। लद्दाख की टीम टॉप और जम्मू-कश्मीर की टीम दूसरे रैंक पर है। डिजू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। चौथे संस्करण में हमारी टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की 5-6 सदस्यों की जो समिति बनी है। उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया, यह समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

------
23 से 27 जनवरी तक लद्दाख, 22 से 25 फरवरी तक
जम्मू-कश्मीर करेगा शीतकालीन खेलों की मेजबानी
लद्दाख 23 से 27 जनवरी तक शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा। जम्मू-कश्मीर 22 से 25 फरवरी तक अन्य केटेगरी के शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020 में शुरू हुए थे। उद्घाटन संस्करण में 306 महिला खिलाड़ियों सहित 1000 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। वर्ष 2021 में 1350 से अधिक और 2022 में 1500 से अधिक एथलीटों ने जम्मू-कश्मीर में खेलों के बढ़ते आकर्षण को उजागर किया। केआईडब्ल्यूजी के 2024 संस्करण में 700 से अधिक एथलीट, 141 सहायक कर्मचारी, 113 तकनीकी अधिकारी, 250 से अधिक स्वयंसेवक और खेल-विशिष्ट स्वयंसेवकों सहित 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और कुल 136 पदक दांव पर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

हम बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे : सतीश शर्मा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार में खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि अधिकतर टीमें भाग लें। हम बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे। शर्मा ने कहा, मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा और यह जानने की कोशिश करूंगा कि इसके पीछे क्या कारण रहा है। अगर कोई कमी है, तो हम उसे देखेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed