{"_id":"69ee803aa516c203f20364fd","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1062-897700-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मैग्नोलिया कप गोल्फ टूर्नामेंट में शौकत\nपरीक्षित, राजेश और मलकाय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मैग्नोलिया कप गोल्फ टूर्नामेंट में शौकत परीक्षित, राजेश और मलकाय विजेता
विज्ञापन
- महिलाओं के स्किलिंग सेंटर की स्थापना में सहयोग के लिए 100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। फिक्की फ्लो जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख चैप्टर ने रविवार को तवी गोल्फ कोर्स में मैग्नोलिया कप गोल्फ टूर्नामेंट कराया। इसमें शौकत मकबूल, परीक्षित बिश्नोई, राजेश प्रभाकर और कोल मलकाय की टीम ओवरऑल विजेता रही। पुटिंग प्रतियोगिता में वधाना खान विजेता रहीं। टूर्नामेंट में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं के लिए स्किलिंग सेंटर की स्थापना में आर्थिक सहयोग करना रहा। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि व उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रम जीत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन जम्मू को खेल और बिजनेस पर्यटन के केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। फ्लो जेकेएल की चेयरपर्सन वर्षा बंसल ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक स्किलिंग सेंटर की स्थापना में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं और समाज के लिए स्थायी और सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण, लाइव संगीत और नेटवर्किंग डिनर के साथ हुआ। फ्लो जेकेएल ने उद्योग विभाग के निदेशक अरुण मनहास, संयुक्त निदेशक पर्यटन एजाज कैसर तथा जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सचिव मानव गुप्ता का सहयोग के लिए आभार जताया।