फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा में खेल सुविधाओं का विस्तार

विज्ञापन
sports news
- व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने सिंथेटिक टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन
विज्ञापन

- चार कर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित, प्राइमरी विंग में पुस्तकालय का भी लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने शनिवार को सैनिक स्कूल नगरोटा का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित सिंथेटिक टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। स्कूल की पत्रिका द चिनार का भी विमोचन किया।
विद्यालय में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं देने के लिए चार कर्मचारियों संदीप कुमार, सरोज कुमार ठाकुर, महेंद्र सिंह चौहान और चुन्नी लाल को जीओसी के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मिश्रा ने स्कूल के प्राइमरी विंग चिनार प्राइमरी स्कूल का भी दौरा किया और नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों ने औपचारिक रूप से नेतृत्व की जिम्मेदारियां ग्रहण कीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में एडब्ल्यूडब्ल्यूए की जोनल अध्यक्ष अर्चना मिश्रा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed