{"_id":"6ac80d0c98341d0dc50ef27e","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1033677-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला ने जीता अंडर-14 फुटबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला ने जीता अंडर-14 फुटबॉल का खिताब
विज्ञापन
खेल गांव नगरोटा में अंतर जिला यूटी स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइन
- फाइनल में अनंतनाग को 4-0 से दी मात, मोहम्मद असमान ने दागे तीन गोल
- कुपवाड़ा ने बडगाम को 6-3 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। खेल गांव नगरोटा में आयोजित अंतर जिला यूटी स्तरीय अंडर-14 लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब बारामुला ने अपने नाम किया। फाइनल में बारामुला ने अनंतनाग को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बारामुला के मोहम्मद असमान ने तीन, जबकि हाशिम जाहूर ने एक गोल दागा।
प्रतियोगिता में कश्मीर संभाग की टीमों का दबदबा रहा। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें बारामुला और अनंतनाग कश्मीर संभाग से रहीं। तीसरे स्थान के मुकाबले में कुपवाड़ा ने बडगाम को 6-3 से हराया। कुपवाड़ा की ओर से आसिफ हुसैन ने तीन जबकि जाहिद, हमीद, हाशिम और उमैर ने एक-एक गोल किया। बडगाम के रुबैल, सैयद मुबीन और तौसीफ ने एक-एक गोल दागा।
प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, जम्मू की ओर से किया गया। प्रतियोगिता विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के संरक्षण, जम्मू संभाग के संयुक्त निदेशक इंदरजीत सिंह के मार्गदर्शन और जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी जम्मू सुखदेव राज शर्मा की देखरेख में हुई।