{"_id":"6ac5644dafd757b3c70993e2","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1032374-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भूपिंदर ने लल्लू को पछाड़\nजीता 1.51 लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भूपिंदर ने लल्लू को पछाड़ जीता 1.51 लाख का इनाम
विज्ञापन
- पट्टा खूह में 79वां पीर मोंगा नाथ का दंगल करवाया
- जम्मू-पंजाब के पहलवानों के बीच हुए रोचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भलवाल के रख बरन स्थित पट्टा खूह में 79वें पीर मोंगा नाथ का दंगल करवाया गया। अखाड़ा पहलवानों के दम और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जम्मू, उधमपुर, राजोरी, सांबा, कठुआ और पंजाब से पहुंचे पहलवानों ने विभिन्न मुकाबलों में अपने दांव-पेच दिखाए। प्रमुख मुकाबले में अजनाला के भूपिंदर पहलवान ने जम्मू के लल्लू को पछाड़कर 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार जीता।
दूसरे स्थान की कुश्ती में दीनानगर के बाबा फरीद पहलवान ने पंजाब के रवि वेहरा को हराकर 1.21 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। पंजाब के मेजर पहलवान ने जम्मू के बिनिया मीन को पराजित कर तीसरा स्थान और एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता।
बरन के संजू चिब ने पंजाब के शुभम पहलवान को हराकर चौथा स्थान और 81 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। युवा राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह चिब मुख्य अतिथि रहे। कैप्टन रघुबीर सिंह चिब, नीलम सिंह चिब और सुरम सिंह चिब ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दंगल कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चिब ने कहा कि आयोजन क्षेत्र की पारंपरिक कुश्ती विरासत और खेल भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। मौके पर पूर्व सरपंच दलबीर सिंह चिब, कश्मीर सिंह चिब, मदन सिंह चिब, शिव पॉल सिंह चिब, बाबा कालू चिब, राजेश चिब, विनोद चिब, विजय चिब और राजिंदर सिंह जिंदू समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।