{"_id":"6ac5646d825ecdb9760778b4","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1032205-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शतरंज में झारखंड के अधिराज\nऔर दिल्ली की प्रिशिता विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शतरंज में झारखंड के अधिराज और दिल्ली की प्रिशिता विजेता
विज्ञापन
6वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बालक एवं बालिका शतरंज चैंपियनशिप के समापन में शामिल खिलाड़ी, मुख्य अतिथि
- फोटो : Samvad
- 36वीं राष्ट्रीय अंडर-17 चैंपियनशिप का समापन, 30 राज्यों-यूटी के 286 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- शीर्ष तीन बालक-बालिका खिलाड़ियों को 2027 की विश्व, एशियन और कॉमनवेल्थ स्पर्धाओं का टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कांगड़ा फोर्ट बरनाई में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बालक एवं बालिका शतरंज चैंपियनशिप में झारखंड के अधिराज मित्रा ने ओपन वर्ग और दिल्ली की प्रिशिता गुप्ता ने बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 286 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें जम्मू-कश्मीर के 38 खिलाड़ी भी शामिल रहे।
ओपन वर्ग में तमिलनाडु के हरिदेव एस दूसरे और चंडीगढ़ के वेदांत गर्ग तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तेलंगाना की शिवम्शिका ने रजत और आंध्र प्रदेश की सारण्य देवी नरहरी ने कांस्य पदक जीता। समापन समारोह में राज्यसभा सांसद सत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की प्लानिंग एंड डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन एवं प्रतियोगिता निदेशक अतुल कुमार गुप्ता और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के डीएसओ जम्मू बशीर अहमद के साथ विजेताओं को कुल नौ लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
-- -
अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखेगा दम
प्रतियोगिता के शीर्ष तीन बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन 2027 में होने वाली विश्व, एशियन और कॉमनवेल्थ प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों के चार अंतरराष्ट्रीय दौरों, जिसमें विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है, का खर्च स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया उठाएगी। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन खिलाड़ियों को पांच से 10 लाख रुपये तक की प्रायोजन सहायता देगा। प्रतियोगिता का आयोजन ऑल जेएंडके चेस एसोसिएशन ने जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से किया। मुकाबले फिडे नियमों के तहत स्विस सिस्टम से खेले गए और कुल 11 राउंड हुए।